"; var Fynoad = ynoad.replace(/(\r\n|\n|\r)/gm," "); if ( Fynoad === "no" ) { $('body').addClass('ynoad'); } }); //]]>

Connect With Us

5/recentposts

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रकाशोत्सव पर्व की देखें तस्वीरें...


तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में सिखों के 10वें गुरु श्री
गुरुगोविंद सिंह महाराज की 349वीं जयंती प्रकाशोत्सव पर्व
के रुप में आज धूमधाम से मनाई जा रही है। मुख्य समारोह सुबह
9:20 बजे से आरंभ है। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारे को भव्य रुप से सजाया
गया है। खासकर दरबार हॉल की शोभा देखते ही बन रही है।
पूरा दरबार हॉल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। भजन- कीर्तन, शबद और गुरुमुखी से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जो बोले सो निहाल से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
कार्यक्रम के लिए बने पंडाल में आज सुबह से ही काफी चहल-पहल
दिख रही है। कार्यक्रम के लिए कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन से
कार्यक्रम की शुरुआत की। सजे दीवान में ज्ञानी हरिनाम सिंह
जी ने प्रवचन दिया। वहीं चंडीगढ से आए भाई बलबीर सिंह जी
ने शबद प्रस्तुत किया। जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने श्रद्धालुओं को शस्त्र का
दर्शन कराया। लोक लेखा समिति को अध्यक्ष और पटना
साहिब से भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव भी कार्यक्रम में
शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम के पंडाल में महिला श्रद्धालुओं
की काफी भीड़ है। बाबा मोहिंदर सिंह जी गुरु ग्रंथ साहेब की सेवा कर रहे हैं। वहीं
गुरुद्वारा प्रबंधक के ज्ञानी सुखदेव सिंह जी गुरुमुखी में प्रवचन दे
रहे हैं। मुख्य जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह जी ने अरदास
किया। दरबार हॉल में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जा रहा
है।
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रकाशोत्सव पर्व की देखें तस्वीरें... तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रकाशोत्सव पर्व की देखें तस्वीरें... Reviewed by Unknown on 17:56:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.