विश्व बैंक में महत्वपूर्ण पद पर एक और भारतीय की नियुक्ति हुई है। बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने सरोज कुमार झा को विभाजन, विवाद और हिंसा की चुनौतियों का सामना करने के लिए रणनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने वरिष्ठ निदेशक का पद संभाला है।
सरोज कानपुर आइआइटी के छात्र रहे हैं। वह बीते हफ्ते तक विश्व बैंक के मध्य एशिया के क्षेत्रीय निदेशक के पद पर रहे थे। इस पद पर वह फरवरी 2012 से थे। भारतीय नागरिक झा सन 2005 में वरिष्ठ आधारभूत ढांचा विशेषज्ञ के रूप में विश्व बैंक की सेवा में आए थे।
इसके बाद उन्होंने भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र के विकास कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। इसके बाद झा ने विश्व बैंक आपदा प्रबंधन अनुभाग में वैश्विक प्रबंधक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान आपदा के बाद की स्थितियों में मदद देने वाली निधि को भी उन्होंने सफलतापूर्वक संभाला। यह दुनिया की सबसे बड़ी निधि है।
प्रवासी बिहारी सरोज कुमार झा को विश्व बैंक में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Reviewed by Unknown
on
21:35:00
Rating:
Reviewed by Unknown
on
21:35:00
Rating:

No comments: